Bangladesh ka sbse lamba bridge kon hai||Padma bridge project|| बांग्लादेश का सबसे लम्बा ब्रिज||which is the longest river bridge of bangladesh||
Padma bridge project
पद्मा पुल परियोजना
Longest river bridge of Bangladesh
बांग्लादेश की सबसे लम्बी ब्रिज
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 25 जून, 2022 को बांग्लादेश का सबसे लंबा ब्रिज का उद्घाटन किया। यह ब्रिज पद्मा नदी पर बनाई गई है, जो बांग्लादेश की राजधानी ढाका को बांग्लादेश के दक्षिण के भाग से जोड़ेगी, जो अभी भी विकास से बहुत दूर का इलाका है।
इस लम्बी ब्रिज की लंबाई 6.14 km है। बांग्लादेश का सबसे लंबा ब्रिज होने के साथ ही यह ब्रिज बांग्लादेश की सबसे ज्यादा लागत से बनने वाला प्रोजेक्ट भी है। इसमे लगभग 3.6 बिलियन डॉलर का खर्च आया है।
इस ब्रिज के निर्माण कार्य की शुरुआत नवंबर 2015 में ही हो गयी थी। इस ब्रिज के निर्माण के लिए वर्ल्ड बैंक (world bank) से वित्त पोषित की जानी थी। वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश के साथ अप्रैल 2011 में एक अग्रीमेंट किया था, जिसके अनुसार वो बांग्लादेश का सबसे लंबा ब्रिज बनाने के लिए 1.2 बिलियन डॉलर का वित्त पोषण करेगा। लेकिन वर्ल्ड बैंक ने अपने कदम यह कह कर पीछे कर लिए, कि बांग्लादेशी अधिकारियों के बीच बहुत भ्रष्टाचार है। बांग्लादेश ने हमेशा इस आरोप को गलत कहा है।
वर्ल्ड बैंक के एग्रीमेंट तोड़ देने के बाद बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे (resignation) की मांग उठने लगी। बहुत सी NGOs यह चाहती थी कि शेख हसीना अपना इस्तीफा दे दे ताकि कोई दूसरा प्रधान मंत्री बन कर इस परियोजना को आगे बढा सके। लेकिन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हार नही मानी और उन्होंने इस ब्रिज को घरेलू धन से ही बनाने का फैसला किया। बहुत लोग उनकी इस निर्णय को बेवकूफी बता रहे थे और इस शंका में थे कि क्या बांग्लादेश इतना धन जुटा पाएगा या नही। लेकिन आज बांग्लादेश का सबसे लंबा ब्रिज बन कर तैयार है वो भी पूरी तरह से अपने पैसों से ।
बांग्लादेश का सबसे लंबा ब्रिज बांग्लादेश की गौरव का प्रतीक बन चुका है। इस ब्रिज के नीचे के तले पर सिंगल रेलवे ट्रैक है, और ऊपर के तले पर चार लेन का हाईवे है। 25 जून से ही चार लेन के सड़क पर संचालन चालू हो गया है। रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य अभी जारी है , और यह कहा जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर संचालन वर्ष 2024 तक शुरू हो जाएगा ।
इस ब्रिज के बन जाने से बांग्लादेश के साथ साथ अन्य पड़ोसी देशों को भी लाभ मिलेगा। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि इस ब्रिज के निर्माण से बांग्लादेश की GDP में 1.2 की बढ़ोतरी हो सकती है। भारत और बांग्लादेश के national income में 8 से 10% की वृद्धि होगी और export 182% से बढ़कर 297% हो जाएगा। इस ब्रिज के जरिये भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार जैसे देशों के साथ international trade भी बढ़ेगा।

Comments
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.