चेहरा देख कर इंसान पहचानने का तरीका-chehra dekhkar insan pehchanne ka tarika
चेहरा देख कर इंसान पहचानने का तरीका।।
जानें अपने चेहरे का रहस्य
आज के दौर में इंसान को पहचानना बहुत मुश्किल है। कौन सा इंसान कैसा है ये पता लगाना तो बहुत कठिन है। चेहरा देख कर इंसान पहचान करना सभी लोगों को नही आता, पर आज हम आपको चेहरा देख कर इंसान पहचानने का तरीका बताएंगे जिसमे आपको कोई मेहनत नही करनी पड़ेगी। इंसान का चेहरा उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। हम किसी का चेहरा देेेखकर उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते है। तो आइए अब चेहरा देेेखकर इंसान के व्यक्तित्व के बारे मेें जानेे।
चेहरा पहचानने के लिए सबसे पहले हमें चहरे को तीन भागों के बाटना है-
- ललाट (आंखों के ऊपर का भाग)
- आंखों से नाक तक का भाग
- मुँह (नाक के नीचे का भाग)
- अगर किसी इंसान का पहला भाग यानी कि उसका ललाट तीनो भागों में सबसे बड़ा है, इसका मतलब ये है कि वो इंसान बहुत बुद्धिमान है। वो अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर काम कर सकता है।उसके सोचने की शक्ति बहुत तेज है। ये बुद्धिजीवी लोग होते है।
- अगर किसी इंसान के चेहरे का दूसरा भाग यानी कि आंख से नाक तक का भाग ज्यादा बड़ा है दूसरे भाग के मुकाबले ,इसका मतलब ये है कि वो इंसान कभी भी खाली नही बैठ सकता। वो हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहना पसंद करता है। ये लोग सिर्फ कर्म करने में विश्वास रखते है। इन्हें खाली बैठना बिल्कुल भी पसंद नही है।
- और अगर किसी इंसान के चेहरे का तीसरा भाग यानी कि नाक से नीचे का भाग ज्यादा बड़ा है तो इसका साफ मतलब ये निकलता है कि वो इंसान को बिना ज्यादा मेहनत के ही सब कुछ मिल जाता है। या तो उनके परिवार वाले या फिर मित्रगण कोई न कोई उनकी मदद कर ही देता है। इनका जीवन बड़े आराम से कटता है। बिना ज्यादा दिमाग लगाए इनके काम पूरे हो जाते है।.
तो आइए अब आपको बताते है कि आंखों को देखकर इंसान केे बारे में कैसे पता करे।
- छोटी आंखें- अगर किसी इंसान की आंखें छोटी छोटी है तो इसका मतलब ये है कि उस इंसान का ध्यान केंद्रित है। ये लोग हर चीज़ को बड़ी बारीकी के साथ देखते है। इन लोगों का लक्ष्य केंद्रित होता है। कोई भी काम ये बड़ी सटीकता के साथ करते है।
- बड़ी आंखे- अगर किसी इंसान की आंखें बड़ी है तो इसका मतलब है कि इनकी नज़र हमेेशा बड़ी चीजों पर होती है। ये लोग बारीकी पर ध्यान नही देते।
- बाहर निकली हुई आँखें- जिस इंसान की आँखे बाहर की ओर निकली हुई होती है, उन लोगो को अपने जीवन मे बहुत झटके मिलते है। इन लोंगो को समय समय पर आश्चर्य करने वाली बातें पता लगती रहती है।
अगर आप किसी के चेहरे पर इन चीज़ों को ध्यान से देखेंगे तो आप भी चेहरा देख कर इंसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Comments
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.