कोरोना वायरस से बचने के तरीके हिन्दी मे जाने।।
कोरोना वायरस से बचने के तरीके
हम सब जानते ही है कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया मे किस तरह तबाही मचाए हुए है। लाखों लोगों ने अपनी जान गवां दी है, और कितने अभी भी इसके चपेट में है। सभी को डर है कि कहीं उन्हें भी कोरोना वायरस न हो जाये। अभी तक इस वायरस का antinode भी नही खोजा जा सका है। कई देशों के वैज्ञानिक कोरोना का इलाज ढूंढने में दिन रात एक कर रहे है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी है। पर हमें पूरा उम्मीद है कि जल्द ही इसका vaccine खोज निकाला जाएगा। तब तक हमें उम्मीद नही हारनी है और डट कर कोरोना वायरस के खिलाफ एक होकर युद्ध लड़ना है।
कोरोना न तो जात देखता है न धर्म, जो भी इसके खिलाफ सावधानियां नही बरत रहे, उन्हें ही कोरोना होने का खतरा है। इस लिए हमें अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतनी है।
तो आइए अब हम जानते है कोरोना वायरस से बचने के तरीके के बारे में:-
- थोड़े थोड़े देर पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहिये।
- बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें।
- खाँसते या छीकते समय रुमाल का उपयोग करें।
- सैनिटाइजर भी हमेशा साथ ही रखे और जब भी किसी संदेह वाली चीज को छुए जिसे बार बार दूसरे लोग भी छूते है तो तुरंत अपनी हाथों को सैनिटाइज करें ।
- हमेशा फलों और सब्जियों को धोकर ही फ्रीज़ में रखें।
- जब भी बाहर से आये तो अपने कपड़ों को धोने के लिए रख दे।
- बार बार अपने आंख नाक को न छुए, इससे कोरोना फैलने की संभावना है।
- अपने खाने में रोगप्रितिरोधक छमता (immunity) बढ़ाने वाले पदार्थ का सेवन बढ़ाये।
- गरम पानी पिये।
तो आइए हम आपको एक कविता के जरिये क्या करना और क्या नही ये बताते है।
महामारी का जंग
इस महामारी के जंग में
तलवार नही, sanitizer उठाना है
घर से बाहर नही,
अंदर रहकर ही कोरोना को हराना है।
इस महामारी के जंग में
डरना नही, हिम्मत दिखाना है
बार बार हाथ धोकर
कोरोना को धुल चटाना है।
इस महामारी के जंग में
मास्क का इस्तमाल बढ़ाना है
इस्तमाल किया हुआ मास्क
खुले में नही,बन्द कचरे के डब्बे में ही डालना है।
इस महामारी के जंग में
Lockdown को सफल बनाना है
अगर जरूरत न हो तो
बाहर नही जाना है।
इस महामारी के जंग में,
एक जिम्मेवार नागरिक बनना है
किसी से मिलना नही तो क्या हुआ
अगर हम है सक्षम तो
अनाज या पैसों की मदद उनतक पहुँचाना है।
जब हम सब अपने अपने घरों में होंगे
और करेंगे social distancing का पालन
तब ज्यादा दिन टिक न पायेगा
ये कोरोना रूपी दानव
हिन्द बन जाएगा तब कोरोना मुक्त भारत।
-अक्षिता सिन्हा

https://infosupports.blogspot.com
ReplyDeleteबहुत अच्छा है।
ReplyDeleteVery nice Akshita
ReplyDelete