Sharir ki rog pratirodhak chhamta kaise badhaye|| शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता कैसे बढ़ाये
रोग प्रतिरोधक छमता कैसे बढ़ाये- rog pratirodhak chhamta kaise badhaye आज के समय मे आय दिन कोई न कोई बीमारी इंसान को घेरे ही रहती है।इसका सबसे बड़ा कारण है हमारी दिनचर्या। आधुनिक युग मे हर इंसान इतना व्यस्त होता है कि उसे अपने सेहत का ख्याल ही नही रहता। तो ऐसी परिस्थिति में हमें अपनी रोग प्रतिरोधक छमता (immunity) को बढ़ाना होगा ताकि हमपर कोई बीमारी आसानी से हावी न हो पाए और हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ सके। अभी के समय की बात करे तो अभी covid-19 ( कोरोना वायरस ) पूरी दुनिया मे तबाही मचाए हुए है। इसका अभी तक कोई इलाज नही मिल पाया हैै। इसलिए हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता (immunity) ही इस वायरस से लड़ सकती है। हमारे पास इसके अतिरिक्त कोई उपाय नही है जो कोरोना से लड़ सके। कैसे जाने की आपके शरीर मे रोग प्रतिरोधक छमता (immunity) मजबूत है या नही अगर आपके शरीर मे कोई कीटाणु प्रवेश कर जाता है तक वो आपको बीमार बना देगा। पर अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता यानि इम्युनिटी मजबूत है, तो आपका शरीर अपने आप ही कीटाणुओं से लड़ने में सक्षम होगा। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है या अक्स...